2. संघवाद Class 10 Political Science [LATEST] Solutions महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 10 Political Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 2. संघवाद with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 10 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Political Science.
Class 10 English Medium Political Science All Chapters:
2. संघवाद
1. महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
अतिरिक्त एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर :
प्रश्न 1. संघीय व्यवस्था की चार विशेषताओं का वर्णन कीजिए?
उत्तर - (1) सरकार एक से अधिक प्रकार की होती है
(2) शक्तियों का विभाजन होता है
(3) प्रत्येक सरकार का अपना क्षेत्राधिकार निश्चित होता है
(4) दोनों सरकारें एक ही नागरिक समूह पर शासन करती है
प्रश्न 2. सरकार का एकात्मक रूप क्या होता है?
उत्तर - एकात्मक व्यवस्था मे शासन का एक ही स्तर होता है और बाकी इकाईयाँ उसके अधीन होकर काम करती हैं। इसमें केन्द्रीय सरकार प्रान्तीय या स्थानीय सरकारों को आदेश दे सकती है।
प्रश्न 3. एकात्मक और संघात्मक सरकारों के बीच चार विभेद स्पष्ट कीजिए?
उत्तर - (1) संघात्मक सरकार में शक्तियों का विभाजन होता है
(2) एकात्मक सरकार में राज्य सरकार केन्द्र सरकार के अधीन होती है
(3) संघीय प्रणाली में राज्य सरकार के पास अपनी शक्तियां होती है तथा वह केन्द्र सरकार के प्रति जवाबदेह नहीं होती
(4) संघीय प्रणाली में संविधान के मौलिक प्रावधान केन्द्रीय विधायिका द्वारा एक पक्षीय रूप में परिवर्तित नहीं किये जा सकते लेकिन एकात्मक व्यवस्था में ऐसा सम्भव है
प्रश्न 4. केन्द्र और सरकारों के बीच विधायी शाक्तियों के तीन स्तरीय विभाजन की व्याख्या कीजिए।
उत्तर - तीन सूचियों में विभाजन किया गया है
(1) संघ सूची - राष्ट्रीय महत्व के विषय
(2) राज्य सूची - स्थानीय महत्व के विषय
(3) समवर्ती सूची - साझे महत्व के विषय
प्रश्न 5. भारत में संघीय शासन व्यवस्था किस प्रकार राज्यों के निर्माण में सफल रहीं ? तीन बिन्दुओं में स्पष्ट कीजिए।
उत्तर - (1) संघीय व्यवस्था भारत में राज्यों के गठन के संदर्भ में सफल रही
(2) भाषायी आधार पर राज्यों का गठन सफल प्रयास रहा
(3) कुछ राज्यों का गठन सांस्कृतिक भूगोल तथा जातीय विभिन्नताओं की पहचान हेतु किया गया।
प्रश्न 6. भारत की भाषा नीति की कोई चार विशेषताएँ लिखिए ?
उत्तर - (1) संविधान में किसी की भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं दिया गया है।
(2) संविधान में 22 भाषाओं को अनुसूचित भाषा का दर्जा दिया गया है।
(3) केन्द्र सरकार ने हिन्दी के साथ अंग्रेजी को राजकीय कामों में प्रयोग की अनुमति दे दी हैं।
(4) हिन्दी को बढ़ावा देने की केन्द्र सरकार की नीति है लेकिन दूसरे राज्यों पर हिन्दी को थोपा नहीं जा सकता है।
प्रश्न 7. विकेन्द्रीकरण के क्या लाभ है ?कोई तीन लाभ बताइए।
उत्तर - (1) विकेन्द्रीकरण का अर्थ है - सत्ता का बटँवारा।
(2) विकेन्द्रीकरण से तानाशाही प्रवृति की समाप्ति होती है।
(3) स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान हो जाता है।
(4) प्रजातन्त्रिक मूल्यों को शक्ति मिलती है।
प्रश्न 8.1992 के संविधान संशोधन द्वारा हमारे देश में सरकार के तीसरे स्तर को अधिक प्रभावशाली क्यों बनाया गया?
उत्तर - (1) गाँव, प्रखण्ड तथा जिला पर स्थानीय सरकार का निर्माण।
(2) स्थानीय लोगों को सत्ता में शामिल करके देश के विकास में सहायक बनाया गया।
(3) महिलाओं, अनुसूचित जातियों तथा पिछडे़ वर्ग के लिए आरक्षण की व्यवस्था।
(4) स्थानीय स्तर पर समस्याओं का शीघ्र निपटारा।
प्रश्न 9. भारत में पंचायती राज की तीन विशेषताओं का वर्णन कीजिए?
उत्तर - (1) स्थानीय स्तर पर सरकारों का गठन।
(2) समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निपटारा।
(3) समय तथा धन की बचत।
(4) स्थानीय लोगों को अपनी जिम्मेदारी का अहसास और जागरूकता।
प्रश्न 10. केन्द्र और राज्यों के सम्बन्धों में आए बदलावो का वर्णन कीजिए।
उत्तर - (1) राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियों द्वारा सरकारों का गठन।
(2) गठबंधन सरकारों का आगमन जिससे केन्द्र सरकारें मनमानी नहीं कर सकती।
(3) केन्द्र राज्यों के बीच तनाव मे कमी।
(4) केन्द्र और राज्यों के सम्बन्धो में सुधार।
प्रश्न 11. पंचायतों की तीन समस्याओं का वर्णन कीजिए?
उत्तर - (1) जागरूकता का अभाव।
(2) पंचायतों के चुनाव से।
(3) गुटबन्दी की शुरूआत।
(4) धन का अभाव।
(5) अधिकारियों की मनमानी।
प्रश्न 12. संघवाद की किन्ही तीन अवगुणों की व्याख्या कीजिए ?
उत्तर - (1) केन्द्रीय व्यवस्था का अधिक प्रभावशाली होना।
(2) संविधान संशोधन का अधिकार केवल केन्द्र को ही प्राप्त है।
(3) संसद को अधिक अधिकार प्राप्त है।
(4) धन का बँटवारा भेद - भाव पर आधारित नहीं होना चाहिए।
Topic Lists: