Chapter 1. पौधों में पोषण Class 7 Science CBSE notes in hindi कोशिका - CBSE Study
कक्षा 7 Science के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण 1. पौधों में पोषण को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक कोशिका को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Science में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।
CBSE NOTES:
Class 7 English Medium Science All Chapters:
1. पौधों में पोषण
2. कोशिका
कोशिका : सजीवों के संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई को कोशिका कहते है |
यह सूक्ष्म इकाई है जिससे केवल सूक्ष्मदर्शी से देखा जा सकता है |
कुछ जीव एक कोशिका के बने होते है जिन्हें एक कोशिकीय जीव कहा जाता है - जैसे अमीबा और कुछ जीवाणु |
कोशिका के प्रमुख भाग :
(i) कोशिका भित्ति : पादप कोशिकाओं में सबसे बाहरी दीवार जटिल कार्बो
हाइड्रेट की बनी होती है जिसे कोशिका भित्ति कहते है |
(ii) कोशिका झिल्ली : कोशिका एक पतली बाह्य संरचना द्वारा घिरी होती है, जिसे कोशिका झिल्ली कहते हैं।
(iii) केन्द्रक : कोशिका के केंद्र में स्थित एक सुस्पष्ट संरचना होती है, जो केन्द्रक कहलाती है|
(iv) कोशिका द्रव्य : केन्द्रक चारों ओर से जेली के समान एक पदार्थ से घिरा होता है,
जिसे कोशिका द्रव्य कहते हैं।

कोशिका का आरेख
पती में मंड (स्टार्च) की उपस्थित का परिक्षण:
यदि पत्तियों में स्टार्च है तो यह दर्शार्ता है कि प्रकाश संश्लेषण की क्रिया हुई है | स्टार्च भी एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट है | इसकी जांच के लिए हम एक ही प्रकार के दो पादपों का गमला लेंगे और एक को 72 घंटों के लिए अँधेरे में रखेंगे और दुसरे को सूर्य के प्रकाश में दोनों पौधों की पातियो पर आयोडीन बिलियन की बूंदे गिराकर हम मंड की उपस्थित का परीक्षण कर सकते है| जब आयोडीन बिलियन मंड (स्टार्च) के संपर्क में आता है तो एक गहरा नीला रंग आता है | इससे पत्तियों में स्टार्च की उपस्थिति का पता चलता है |
पादपों में खाद्य पदार्थों का संश्लेषण :
(i) कार्बोहाइड्रेट का संश्लेषण : पादपों में कार्बोहाइड्रेट का संश्लेषण प्रकाश संश्लेषण के द्वारा होता है जो कार्बन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन से मिलकर बनता है |
(ii) प्रोटीन का संश्लेषण : प्रोटीन एक नाइट्रोजनी पदार्थ है जिनमें कार्बन, ऑक्सीजन एवं हाइड्रोजन के अतिरिक्त नाइट्रोजन की मात्रा भी होती है | मिटटी में कुछ विशेष राइजोबियम नामक जीवाणु होते है जो गैसीय नाइट्रोजन को उपयोगी यौगिकों में परिवर्तित कर मृदा में निर्मुक्त करते हैं। यह विलेय पदार्थ पादपों द्वारा जल के साथ अवशोषित कर लिए जाते हैं। ये जीवाणु इन वायुमंडलीय नाइट्रोजन का स्थिरीकरण कर नाइट्रेट में बदल देते है | यही नाइट्रेट पादप प्रोटीन के संश्लेषण में उपयोग करते करते है |