Chapter 7. रेखीय ग्राफ या कालिक श्रृंखला ग्राफ Class 11 Economics CBSE notes in hindi ग्राफ रचना और उसके प्रकार - CBSE Study
कक्षा 11 Economics के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण 7. रेखीय ग्राफ या कालिक श्रृंखला ग्राफ को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक ग्राफ रचना और उसके प्रकार को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Economics में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।
CBSE NOTES:
Class 11 English Medium Economics All Chapters:
7. रेखीय ग्राफ या कालिक श्रृंखला ग्राफ
1. ग्राफ रचना और उसके प्रकार
ग्राफ रचना के नियम :
(i) दिए गए ग्राफ का उपयुक्त एवं स्पष्ट शीर्षक होना चाहिए |
(ii) ग्राफ बनाने से पहले दिए गए आँकड़ों के अनुसार एक उपयुक्त पैमाने की चुनाव कर लेना चाहिए |
(iii) पैमाना ऐसा होना चाहिए जिससे सभी आँकड़े प्रदर्शित किये जा सके |
(iv) ग्राफ बनाते समय जहाँ तक संभव हो x-अक्ष, y अक्ष की तुलना में डेढ़ गुनी लंबी होनी चाहिए |
(v) आर्थिक एवं व्यावसायिक आँकड़े प्राय: धनात्मक होते है | इसलिए मूल बिंदु ग्राफ पेपर के नीचे एवं बायीं ओर रखा जाता है |
(vi) x अक्ष क्षैतिज रेखा होती है और y अक्ष उर्ध्वाधर रेखा होती है |
(vii) ग्राफ पेपर पर बिन्दुओं को अंकित करने के बाद बिन्दुओं को मिला देना चाहिए एवं रेखा कही मोटी और कही पतली नहीं होनी चाहिए |
(viii) ग्राफ के साथ-साथ आँकड़ों की सारणी भी देनी चाहिए ताकि बनाये गए ग्राफ की शुद्धता की जाँच की जा सके |
ग्राफ के प्रकार:
चर के अनुसार ग्राफ के दो प्रकार होते है |
(i) एक चर वाला ग्राफ
(ii) दो चर वाला ग्राफ