Your Complete CBSE Learning Hub

Free NCERT Solutions, Revision Notes & Practice Questions

Notes | Solutions | PYQs | Sample Papers — All in One Place

Get free NCERT solutions, CBSE notes, sample papers and previous year question papers for Class 6 to 12 in Hindi and English medium.

Advertise:

Chapter Chapter 1. विकास Class 10 Economics CBSE notes in hindi page-2 - CBSE Study

Chapter Chapter 1. विकास Economics Class 10 cbse notes page-2 in hindi, all chapters and exercises are covered the ncert latest syllabus 2026 - 27.

• Hi Guest! • LoginRegister

Class 6

CBSE Notes

Class 7

CBSE Notes

Class 8

CBSE Notes

Class 9

CBSE Notes

Class 10

CBSE Notes

Class 11

CBSE Notes

Class 12

CBSE Notes

Chapter Chapter 1. विकास Class 10 Economics CBSE notes in hindi page-2 - CBSE Study

कक्षा 10 Economics के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण Chapter 1. विकास को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक page-2 को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Economics में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।

Class 10 English Medium Economics All Chapters:

Chapter 1. विकास

2. page-2

Page 2 of 2

अध्याय 1. विकास 


प्रश्न 1. विकास की धारणीयता से क्या मतलब है ? जल के उदाहरण की मदद से समझाइए ?

उत्तर - देश का विश्व का विकास होता है बल्कि भविष्य में भी भावी पीढ़ी के लिए स्तर बना रहे।

1.  भूमगित जल एक प्राकृतिक संसाधन है।

2.  यह नवीकरणीय योग्य संसाधन है।

3.  इसका उपयोग सही प्रकार से करे जिससे भावी पीढ़ी भी उपयोग कर सके।

4.  जल की गुणवता को नहीं घटने देना चाहिए।

प्रश्न 2एक विकासशील देश का विकसित देश के साथ तुलना के लिए दो आधारभूत मापदण्ड क्या है ?

उत्तर -

1. राष्ट्रीय आय

2.  प्रति व्यक्ति आय/औसत आय

3.  मानव विकास सूचकांक

प्रश्न 3. जन सुविधाओं का क्या अर्थ है? ये क्यों महत्वपूर्ण है? भारत में जन सुविधाओं के नाम लिखिए।

उत्तर - सार्वजनिक सुविधाएँ- ये सुविधाएं जो मानव जीवन को बेहतर बनाने के लिए सरकार सुविधाएं और सेवा प्रदान करती है।

1. जीवन विकास के लिए आवश्यक है।

2. ये सुविधाएं और सेवाएं सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाती है।

3. रक्षा, अस्पताल, गली की लाइट, पुलिस, सरकारी विद्यालय प्रदूषण मुक्त वातावरण, परिवहन, संक्रामक, बीमारियों से बचाब।

प्रश्न 4. भारत को विकसित देश बनाने के लिए क्या करना चाहिए?

(1) जनसंख्या नियन्त्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

(2) शिक्षा का प्रसार किया जाए व स्तर सुधारा जाए।

(3) चिकित्सा सुविधाओं में वृद्धि की जाए व विस्तार किया जाए।

(4) आय के समान वितरण के प्रयास किये जाए।

उत्तर - विकास, जीवन में प्रगति एवं सुधार का बतलाता है।

1. अलग-अलग लोगों के विकास के लक्ष्य भिन्न हो सकते है।

2. एक के लिए विकास परन्तु दूसरे के लिए नहीं।

3. उदाहरण उद्योगपति बिजली पाने के लिए अधिक बांध चाहते है परन्तु इससे किसानों के मकान व खेती की जमीन जलमग्न हो सकती है।

प्रश्न 5. मध्यपूर्व के देशों की प्रतिव्यक्ति आय अधिक होने के बावजूद भी उन्हें विकसित क्यों नहीं कहा जाता है?

उत्तर - इन्हें विकसित देश नहीं कहा जा सकता इनका विकास का प्रदर्शन निम्नतर है-

1. अधिकांश देशों में बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है।

2. पुरूषों और महिलाओं के साथ समान व्यवहार नहीं।

3. एक धर्म के लोगों के साथ भेदभाव होना।

4. साक्षरता दर निम्न होती है।

5. लोगों के बीच असमानताएं।

6. स्वास्थ्य सूचक अच्छे नहीं।

प्रश्न 6. निम्नलिखित को स्पष्ट कीजिए?

(क) शिशु मृत्युदर

(ख) साक्षरता दर

(ग) निवल उपस्थिति अनुपात

उत्तर - (क) किसी वर्ष में पैदा हुए 1000 जीवित बच्चों में से एक वर्ष की आयु से पहले मर जाने वाले बच्चों का अनुपात दिखाता है।

(ख) साक्षरता दर 7 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों में साक्षर जनसंख्या का अुनपात।

(ग) निवल उपस्थिति अनुपात 6-10 वर्ष की आयु के स्कूल जाने वाले कुल बच्चों का उस आयु के कुल बच्चों के साथ प्रतिशत।

प्रश्न 7. सार्वजनिक वितरण प्रणाली क्या है ?इसके दो लाभों का वर्णन कीजिए।

उत्तर - राशन वितरण की एक प्रणाली जिसके द्वारा उचित मूल्य पर गरीबों को सरकारी राशन दुकानों के माध्यम से बाँटा जाता है।

(1) गरीब को कम मूल्य पर राशन देना।

(2) गरीबों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर को सुधारना।

प्रश्न 8. आर्थिक विकास के लिए साक्षरता क्यों अनिवार्य है? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर - (1) यह ज्ञान और दक्षता देता है।

(2) रोजगार उत्पन्न करता है।

(3) आधुनिक तकनीक को लागू करने की क्षमता को बढ़ाता है।

(4) नए उद्योगों को स्थापित करने की क्षमता का विकास।

(5) लोगों को स्वच्छता, स्वास्थ्य विज्ञान तथा बीमारियों के प्रति जागरूक करना तथा नियंत्रित करना।

प्रश्न 9. प्रति व्यक्ति आय तथा मानव विकास सूचकांक की अवधारणाओं की व्याख्या कीजिए।

उत्तर - देश के विकास के स्तर का मूल्यांकन करने के लिए दो मापदंड-

(1) मानव विकास सूचकांक तथा

(2) प्रति व्यक्ति आय

(3) एचडीआई शैक्षिणक स्तर पर सूचक स्वास्थ्य स्थिति सूचक तथा प्रति व्यक्ति आय का औसत है।

(4) प्रति व्यक्ति आय देश की औसत आय है जो देश की कुल आय को कुल जनसंख्या से भाग देकर निकाली जाती है।

प्रश्न 10सार्वजनिक सुविधाओं की किन्हीं तीन मुख्य उपयोगिताओं को उजागर कीजिए।

उत्तर - (1) यह लोगों की वस्तुएं और सुविधाएं उपलब्ध कराने का सबसे सस्ता और

अच्छा तरीका है।

(2) राष्ट्रीय भावना का विकास।

(3) सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास।

(4) स्कूल, कॉलेज, अस्पताल परिवहन उपलब्ध कराना आसान है।

प्रश्न 11विकास की किन्ही तीन विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

उत्तर - (1) विकास लक्ष्यों का मिश्रण है।

(2) सुरक्षा, समानता, शिक्षा स्वास्थ्य की आंकाक्षा।

(3) देश के विकास के विषय में विभिन्न लोगों की धारणाएं भिन्न परस्पर विरोधी हो सकती है।

(4) अलग-अलग लोगों के विकास के लक्ष्य अलग-अलग हो सकते है।

प्रश्न 12पर्यावरण में गिरावट के कुछ उदाहरणों की सूची बनाओं।

उत्तर -

1. खुली नालियों और नालों में गंदा पानी बहाना।

2. खुले में घरों की गंदगी और कूडा - करकट फेंकना।

3. घर के आस पास गढ्ढों में बरसात के पानी को हटाना।

Page 2 of 2

Topic Lists Page Wise:

Disclaimer:

This website's domain name has included word "CBSE" but here we clearly declare that we and our website have neither any relation to CBSE and nor affliated to CBSE organisation.